फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders met the Superintending Engineer regarding electricity-related issues.

Shahjahanpur News: बिजली की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले व्यापारी

Wed, 22 Jul 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Traders met the Superintending Engineer regarding electricity-related issues.
विद्युत निगम के अधीक्षण अ​भियंता से वार्ता करते उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के पदा​धिकारी। स
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर कनेक्शन के रेट बढ़ाए जाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच एकल खिड़की बनाए जाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता को बताया कि दो किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए मीटर के दाम 750 रुपये से बढ़ाकर 5300 कर दिए गए हैं। यह वृद्धि पूरी तरह से अनुचित और आम जनता व छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ है।
विज्ञापन

बढ़ी हुई राशि को तत्काल वापस लिया जाए। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने बिजली के बिलों में ईंधन अधिभार के रूप में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़े जाने का मुद्दा उठाया। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि व्यापारियों की मांगों को शासन स्तर पर भेजकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, आबिद हसन खान, नदीम मंसूरी, जुबैर खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed