{"_id":"66396391c8abc152f20a6417","slug":"traders-died-due-to-drowning-in-ramganga-river-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118087-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामगंगा नदी में डूबकर कॉस्मेटिक व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामगंगा नदी में डूबकर कॉस्मेटिक व्यापारी की मौत
Tue, 07 May 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 07 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
विमलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मिर्जापुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी श्रीपाल के पुत्र विमलेश कुशवाहा (22) की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। उनके साथ नदी में नहाने उतरे तीन अन्य व्यापारी सकुशल बाहर निकल आए।
विमलेश मेलों में दुकान लगाने का काम करते थे। उन्होंने कीलापुर गांव में जानकी महाराज के मेले में काॅस्मेटिक की दुकान लगाई थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह अपने साथी शिवम व दो अन्य दुकानदारों के साथ मेले से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित रामगंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। इस बीच विमलेश गहराई में जाकर डूबने लगे। नदी के किनारे पर नहा रहे साथियों को एक बार उनकी आवाज सुनाई दी, फिर वह नदी में डूब गए।
साथियों ने आसपास के ग्रामीणों को सूचना देकर बुलाया। पुलिस भी कुछ देर में मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद विमलेश का शव मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
-- -- -
शव को देखकर परिजन हुए बदहवास
-हादसे की सूचना के बाद विमलेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कफन में लिपटे शव को देखकर महिलाएं रो पड़ीं। परिजन बदहवास हो गए। विमलेश की चार साल पहले थाना क्षेत्र के सिंगहापुर निवासी किरन के साथ शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी अवन्या है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
-- -- -- -