फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders burn effigy in protest against online trading

Shahjahanpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने किया पुतला दहन

Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Traders burn effigy in protest against online trading
शाहजहांपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में घंटघर पर पुतला दहन करते व्यापारी। संवाद
कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने घंटाघर पर प्रदर्शन और पुतला दहन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
घंटाघर पर पुतला दहन से पहले जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग लगातार बढ़ रही है। खुदरा व्यापारी का भविष्य संकट में है। इसके विरोध में प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया कि प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से व्यापारी समाज को ऑनलाइन ट्रेडिंग से हो रहे नुकसान के बार में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व हमेशा छोटे-बड़े व्यापारियों के भविष्य की चिंता को लेकर समय-समय पर सरकार से उनकी मांगों को मनवाने का काम करता रहा है। हम ऑनलाइन ट्रेडिंग को खत्म करवाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सभी ट्रेड/ बाजारों के अध्यक्षों / महामंत्रियों से ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में शुरू की गई मुहिम को सफल बनाने और हर स्तर से व्यापारियों के एकता का परिचय देने आह्वान किया। इस मौके पर महानगर महामंत्री अमित शर्मा, शशांक कौशिक, हनी सिंह, सचिन अग्रवाल, अखिल मिश्रा, कंचन गुप्ता, आसिफ खान, सरताज अली, सरदार रविंद्र सिंह, इकबाल खान लकी, पंकज टंडन, सरताज खान, फुरकान अली, मोहम्मद सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed