{"_id":"d0ff0bc473f7800e0c14c943ae3397bc","slug":"traders-blew-centre-s-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों को मुद्दा बनाकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन करके केंद्र सरकार का पुतला फूंका। हालांकि, कुछ ही देर में मौके पर पहुंची दमकल यूनिट ने जलते हुए पुतले पर पानी की बौछार करके उसे बुझा दिया।
प्रदर्शन के लिए व्यापारी कटिया टोला के संगठन कार्यालय पर पहुंचे। वहां राष्ट्रपति से ज्ञापन और केंद्र सरकार का पुतला लेकर जिलाध्यक्ष सर्राफ सतीश वर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए चल पड़े। व्यापारियों का जत्था निशात तिराहा और पंखी चौराहा होकर खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचा। वहां भी केंद्र सरकार को निशाने पर लेकर नारेबाजी की और पुतला आग के हवाले कर दिया।
इसकी भनक लगने पर कलक्ट्रेट गेट के पास खड़ी फायर ब्रिगेड यूनिट हरकत में आ गई। दमकल कर्मचारी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गए। व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में मोदी सरकार के कार्यकाल में रेल किराए और सर्विस टैक्स में बढ़ोत्तरी वापस लेकर महंगाई को नियंत्रित करने, कालाबाजारी को रोकने के लिए एक लाख के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने, ठगी पर रोकथाम और मंझोले कारोबारियों के हित में ऑनलाइन ट्रेडिंग और वायदा व्यापार पर रोक लगाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में इलियास कुरैशी, संजीव कपूर, राजा रस्तोगी, अनवार अली खां, देवेश गुप्ता, खुशनाज, सुनीता गुप्ता, नरेश सक्सेना, डॉ. वाहिद अली, फकीरे आलम, शोएब हाशमी, डॉ. विनोद राठौर, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।