फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders argue with food safety team

Shahjahanpur News: खाद्य सुरक्षा टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

Sat, 05 Oct 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Traders argue with food safety team
शाहजहांपुर। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के निर्देशन में टीम ने शुक्रवार को छापा मार अभियान चलाया। शहर और तिलहर तहसील में में कुल छह नमूने लिए गए। तिलहर में व्यापारियों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी ने फूड इंस्पेक्टर वरुण कुमार, सौरभ सोनी और मनोज कुमार के साथ तिलहर के पोटरगंज गेट के समीप किराना दुकानों में जांच की। दो दुकानों पर सैंपल लिए जाने के दौरान एक व्यापारी के परिजन से टीम की कहासुनी हो गई। परिजनों ने टीम पर उसके निजी लोगों द्वारा गोलक से रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया। टीम ने व्यापारी के परिजनों पर अभद्रता और धक्कामुक्की का आरोप लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। सूचना पर व्यापार मंडल के दोनों गुटों के अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू और सौरभ गुप्ता रवि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों व्यापारी नेताओं ने नाराजगी बताते हुए अधिकारियों और व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामले का शांत किया। खाद्य निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि दो किराना व्यापारियों की दुकानों से सामान के नमूने लिए गए हैं। जिले में चले अभियान में टीम ने कुट्टू के आटा का एक नमूना, सिंघाड़े के आटा के तीन नमूने, एडिबल फैट का एक नमूना, साबूदाना का एक नमूना लिया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सहायक आयुक्त ने आमजन और व्यापारियों से की अपील
सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि कुट्टू का आटा कम मात्रा में खाएं। सीलन वाली जगह पर कुट्टू का आटा न रखें। इससे खाद्य पदार्थ में फफूंदी लगने का खतरा रहता है। जब पकाना हो तभी कुट्टू के आटे को गूंथें। उन्होंने कहा कि शुद्धता बनाए रखने के लिए व्यापारी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed