{"_id":"6a42d482e87f6c48480fa356","slug":"traders-are-a-vital-pillar-of-the-countrys-economic-progress-mp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177609-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं व्यापारी : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं व्यापारी : सांसद
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के सभागार में कार्यक्रम में बोलते अतिथि। संवाद
शाहजहांपुर। राज्यकर विभाग के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती व व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन गन्ना शोध परिषद, हथौड़ा चौराहा के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने व्यापारियों को देश एवं प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन समाज सेवा, राष्ट्र समर्पण एवं उदारता का अनुपम उदाहरण है। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने शासन से व्यापारियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। राज्यकर के संयुक्त आयुक्त विजय गौर ने कहा कि राज्यकर विभाग व्यापारियों के लिए सरल, पारदर्शी एवं विश्वास आधारित व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस बीच उपायुक्त प्रवेश तोमर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर उमेश चंद्र पाठक, सचिन बाथम, किशोर गुप्ता, नीरज शुक्ला, सुरेश सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद