फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders angry for not holding meeting of Vyapar Bandhu Committee

व्यापार बंधु समिति की कई माह से बैठक नही होने से व्यापारी नाराज

Sat, 14 May 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traders angry for not holding meeting of Vyapar Bandhu Committee
शाहजहांपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते उद्याग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी । संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गत कई माह से जिला व्यापार बंधु समिति की मासिक बैठक नहीं कराए जाने पर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे डीएम उमेश प्रताप सिंह से मिले। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन देकर कारोबारी दिक्कतें बताईं। उनके समाधान को व्यापार बंधु समिति की बैठक जल्द कराकर समस्याओं का निस्तारण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने नगर निगम समेत तहसीलों में महीनों दाखिल-खारिज नहीं होने, विद्युत निगम से व्यापारियों को हो रहीं दिक्कतों, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न करने आदि समस्याएं गिनाईं। इनका निराकरण अधिकारियों और व्यापारियों की द्विपक्षीय बैठक में होना संभव है।
विज्ञापन

डीएम ने आश्वस्त किया कि अगले सप्ताह व्यापार बंधु की बैठक करके व्यापारियों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री नाजिम खां, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजीव राठौर, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, राहुल गुप्ता, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed