फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tractor trolly downed, five dead

कार बचाने में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, पांच की मौत 

Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
tractor trolly downed, five dead
कार बचाने में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, पांच की मौत 
पुवायां रोड पर पैना बुजुर्ग गांव के पास बुधवार दोपहर कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत का शिकार हुई एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्राली में करीब 40 लोग थे। 
विज्ञापन

हादसे में मरने वालों में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी रामसरन (60), इसी क्षेत्र के गांव गंधरपुर निवासी भाईलाल (50) और गांव कन्हऊ चक निवासी ख्यालीराम की पत्नी फूलनदेवी (50), पुवायां क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी सुनील शुक्ला का पुत्र गौरव शुक्ला (25) और एक अज्ञात महिला (40) शामिल है। घायलों में सिंधौली क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक निवासी ख्याली राम और उनका बेटा विकास (12), इसी क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी विक्रम (35), गांव कलुआपुर निवासी मुन्ना (40), इसी गांव के जगदीश की पत्नी कमलो देवी (30) और मृतक गौरव शुक्ला का चचेरा भाई अनुराग शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला शामिल हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव में ग्रामीणों ने सुबह से ही डीएम विजय किरन आनंद के तबादले के विरोध में जाम लगा रखा था। इससे वाहनों का आवागमन कम था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सिंधौली क्षेत्र के गांव महमंदपुर का एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अशफाक नगर चौकी के पास पहुंचा तो वाहन का इंतजार कर रहे लोग ट्राली में चढ़ गए। ट्रैक्टर चालक ने मना भी किया लेकिन भीड़ ट्राली में लदती गई। ट्राली में करीब 40 लोग सवार हो गए। जैसे ही ट्रैैैक्टर-ट्राली पुवायां रोड पर पैना बुजुर्ग गांव के पास पैना सब स्टेशन के पास पहुंची तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाए जिससे ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ग्रामीणों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली के नीचे फंसे घायलों को निकालकर 108 एबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर पर प्रशासनिक अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed