फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolleys stopped from going to the market caused traffic jam on the highway.

Shahjahanpur News: मंडी जाने से रोकी गईं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हाईवे पर लगा जाम

Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys stopped from going to the market caused traffic jam on the highway.
रोजा ​स्थित मंडी समिति के बाहर लगा जाम। संवाद
रोजा। मंडी परिसर में शनिवार दोपहर किसानों को धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को अंदर ले जाने से रोक दिया गया। नतीजे में मंडी गेट के सामने लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पुराने हिस्से की दोनों लेन पर यातायात अवरुद्ध हो जाने से दोपहर 12 बजे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान रोजा बाइपास से हाईवे पर यातायात जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को करवाचौथ होने के कारण किसान सुबह से अपनी उपज लेकर मंडी परिसर पहुंचने लगे। शुक्रवार को दिन ढले तक किसानों की धान से भरी ट्राॅलियों की तौल होती रही। इसके बावजूद तमाम किसानों के धान की तौल नहीं हो सकी। इस वजह से शनिवार को भी किसान दोपहर से धान की ट्राॅलियां लेकर मंडी गेट पर आ गए।
विज्ञापन

मंडी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि धान से भरी ट्राॅलियों के मंडी के अंदर जाने का समय रात 12 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। दोपहर बाद से खाली ट्रकों को मंडी के अंदर धान लोड करने के लिए भेजा जाता है। मंडी के अंदर से ट्रकों की आवाजाही का समय दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे नियत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद मंडी निरीक्षक ने सुरक्षा गार्डों की मदद से हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों को आगे निकलने का रास्ता दिया। कटिया कम्मू के सबील खां ने बताया कि वह धान की ट्राॅली लेकर दिन में 11:55 बजे मंडी गेट पर पहुंच गए, लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया। उसने रात 12 बजे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली अंदर ले जाने के लिए कहा, जबकि कई परिचितों की ट्राॅलियों को गार्ड ने अंदर भेज दिया।
बनका गांव के हनीफ ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे से पहले धान से भरी ट्राॅली लेकर मंडी गेट पर आ गए थे। उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। तब से यहीं खड़े हैं। आज की रात मंडी में ही बीत जाएगी।

मंडी निरीक्षक के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए की गई है, ताकि मंडी के अंदर जाम की स्थिति न पैदा हो। उन्होंने बताया कि तमाम किसान निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद मंडी के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। उन्हें बाहर रोका गया तो किसानों ने अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। इस कारण मंडी गेट पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed