फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tractor rally

ट्रैक्टर परेड में शामिल होने बंडा से दिल्ली गए किसान

Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
tractor rally
बंडा से दिल्ली जाते किसान। संवाद - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। एक ओर पुलिस प्रशासन किसानों को दिल्ली नहीं जाने के लिए समझाने का प्रयास कर रहा है और दावा कर रहा है कि पुवायां तहसील से किसान दिल्ली नहीं जा रहे हैं, उधर किसान पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं है। शुक्रवार सुबह बंडा क्षेत्र से काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बंडा क्षेत्र में किसानों ने 23 और 24 जनवरी को दिल्ली जाने की घोषणा कर रखी है। इस कारण पुलिस ने पीलीभीत बॉर्डर पर गांव मकसूदापुर, पोहकरपुर और केएमसी तिराहे पर बैरिकेडिंग करते हुए काफी तैनात किया है। शुक्रवार सुबह छह बजे से शाहजहांपुर के सीओ सिटी प्रवीण कुमार, पुवायां सीओ नवनीत कुमार नायक, सिंधौली, कलान, कटरा, बंडा पुलिस के साथ बॉर्डर पर मौजूद रहे। बावजूद इसके बंडा क्षेत्र के गांव बहेड़ा, बिलंदापुर, धीमरपुर, ददियुरी आदि गांवों के किसान अलग अलग ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिल्ली के लिए निकल गए। किसानों ने कहा कि अगर एक जगह पर एकत्र होकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे तो पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करेगी। इसलिए वह अब अलग-अलग टोलियों में दिल्ली जाएंगे। इस संबंध में बंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी बॉर्डर सील चल रहे हैं, किसी भी किसान के दिल्ली जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

खीरी से दिल्ली गए किसानों के कई वाहन, सतर्क रही पुलिस
खुटार (शाहजहांपुर)। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए शुक्रवार को खीरी जनपद से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, कार और बाइकों से दिल्ली के लिए निकले। किसानों के शाहजहांपुर जनपद की सीमा तक पहुंचने तक पुलिस सतर्क रही। पूरा प्रयास रहा कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई, बाद में इन लोगों के सकुशल पीलीभीत जनपद की सीमा में दाखिल होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद खीरी जनपद के पलिया, निघासन, बेलरायां क्षेत्र से लगभग 40 ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 कार और करीब 15 बाइकों पर काफी संख्या में किसान लखीमपुर शाहजहांपुर के बार्डर पर स्थित गांव प्रसादपुर पहुंचे। यहां मैलानी रोड पर लगे खुटार पुलिस के बैरियर पर काफी फोर्स देखकर किसान कुछ देर के लिए रुके, बाद में किसानों का काफिला आगे चल दिया।
पूरनपुर रोड पर पीलीभीत सीमा के पास गांव लौहंगापुर में गुरुद्वारा संगत की ओर से सभी को जलपान कराया गया। इसके बाद लौहंगापुर में चेकपोस्ट के पास खुटार पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई और सभी के जनपद पीलीभीत की सीमा में दाखिल होने पर राहत की सांस ली।
किसानों के दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत
पुवायां। पुवायां सर्किल से काफी संख्या में किसानों के दिल्ली जाने की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। काफी संख्या में फोर्स तैनात करते हुए किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए समझाया जा रहा है।
शुक्रवार को आईजी और डीआईजी ने खुटार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति जानी। इसके साथ ही डीएम इंद्रविक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद भी खुटार थाने पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की।
गौरतलब है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में पुवायां तहसील क्षेत्र के काफी संख्या में किसान कई बार वहां जाकर वापस आ चुके हैं। अब आंदोलनरत किसानों के 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने के निर्णय के चलते एक बार फिर किसान वहां जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए किसान सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा किसानों को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। उधर पुलिस, प्रशासन किसानों को समझाकर दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए पुवायां, खुटार, बंडा में जनपद के सभी बॉर्डर, चौराहों, तिराहों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। अधिकारी लगातार किसानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को आईजी राजेश कुमार पांडे, डीआईजी शलभ माथुर और एसपी एस. आनंद खुटार थाने पहुंचे और किसानों के बारे में जानकारी ली। खीरी जनपद से किसानों का काफिला पीलीभीत जाने के बाद आईजी और डीआईजी भी पीलीभीत रवाना हो गए। इसके बाद शाहजहांपुर से डीएम इंद्रविक्रम सिंह भी खुटार थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। इस दौरान सीओ पुवायां नवनीत कुमार नायक भी मौजूद रहे।
डीआईजी बोले- पुवायां तहसील क्षेत्र से नहीं जा रहा कोई किसान
खुटार। शुक्रवार दोपहर बाद खुटार थाने पहुंचे डीआईजी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुवायां सर्किल से कोई किसान दिल्ली नहीं जा रहा है। पुलिस लगातार किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है।

जिले की सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाने और चौराहे-तिराहे पर पुलिस बल तैनात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाहर के जनपदों के काफी संख्या में किसान इधर से निकल रहे है। यातायात बाधित न हो, इसलिए ऐसा किया गया है। सभी अधिकारी मानीटरिंग कर रहे हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस बल को लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। यहां से कोई किसान दिल्ली नहीं जा रहा है।

लखीमपुर से दिल्ली जाते समय खुटार से गुजरते किसान

लखीमपुर से दिल्ली जाते समय खुटार से गुजरते किसान- फोटो : POWAYAN

 

लखीमपुर से दिल्ली जाते समय खुटार से गुजरते किसान। संवाद

लखीमपुर से दिल्ली जाते समय खुटार से गुजरते किसान। संवाद- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed