फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor overturned into the canal , the death of worker

नहर में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत 

Tue, 21 Jun 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned into the canal , the death of worker
नहर में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत
जैतीपुर क्षेत्र के गांव कीरतपुर में मंगलवार की सुबह असंतुलित ट्रैक्टर नहर में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव कीरतपुर निवासी सुरेश पाल का 22 वर्षीय बेटा रामू सिंह गांव के पास सलवंत सिंह के झाले पर मजदूरी करता था। सुबह करीब आठ बजे सलवंत सिंह के बेटे लखविंदर सिंह के साथ रामू ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर मजदूरी करने जा रहा था। गांव के बाहर शारदा नहर की माइनर में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक लखविंदर सिंह मौका देखकर कूद गया। मृतक के परिवार वालों के मुताबिक लखविंदर सिंह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हटाकर जब तक रामू को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed