{"_id":"625dc3575bbc130c8c504a9e","slug":"tractor-collides-with-bike-mother-dies-son-injured-shahjahanpur-news-bly4819385181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी में रोती-बिलखती किरन देवी की बेटी संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी अमित की बाइक में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित और उसकी मां किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां किरन देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
35 वर्षीय किरन देवी सुबह अपने बेटे अमित के साथ जलालाबाद के गांव बरुआरी में रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थीं। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। इस बीच चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को खबर दी, साथ ही एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल मां-बेटो को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। जहां इलाज के दौरान किरन देवी की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची किरन देवी की बेटी अपनी मां का शव देखकर दहाड़े मारकर रो पड़ी। उसने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।