फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor collides with bike, mother dies, son injured

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tractor collides with bike, mother dies, son injured
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी में रोती-बिलखती किरन देवी की बेटी संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी अमित की बाइक में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित और उसकी मां किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां किरन देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

35 वर्षीय किरन देवी सुबह अपने बेटे अमित के साथ जलालाबाद के गांव बरुआरी में रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थीं। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। इस बीच चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को खबर दी, साथ ही एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल मां-बेटो को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। जहां इलाज के दौरान किरन देवी की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची किरन देवी की बेटी अपनी मां का शव देखकर दहाड़े मारकर रो पड़ी। उसने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed