{"_id":"65cfd9f689624816c50c3794","slug":"top-10-entrepreneurs-identified-will-witness-the-program-in-lucknow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113510-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टॉप-10 उद्यमी चिह्नित, लखनऊ में कार्यक्रम के बनेंगे साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टॉप-10 उद्यमी चिह्नित, लखनऊ में कार्यक्रम के बनेंगे साक्षी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इन्वेस्टर्स समिट में निवेश करने वाले टॉप-10 उद्यमियों को लखनऊ में भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रण-पत्र भेज दिया गया है। सीएम-पीएम की उपस्थिति में सभी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। स्थानीय स्तर पर विकास भवन सभागार में भी कार्यक्रम होगा। इसमें राजधानी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
फरवरी 2023 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 78 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एमओयू साइन किए गए थे। जिसके बाद उद्योगों को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की गई। उद्योग केंद्र ने जिले के टॉप-10 निवेशकों की सूची फाइनल कर दी है, जिसमें सबसे ऊपर लेटेस्ट प्लस अप्रैल प्राइवेट लिमिटेड के जाहिद अली कुरैशी का नाम है, जो जिले में निजी पार्क और हौजरी की फैक्टरी लगाकर पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इनके अतिरिक्त अवनीश दानी, वाईटीटी ग्रुप के शिवम गोयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के राजेश मोहन, वरुण अर्जुन ट्रस्ट के डॉ. केशव अग्रवाल, लाथर ग्रीन एनर्जी के तेजवीर सिंह, जी-सर्जिवियर के विनम्र अग्रवाल, स्पीकन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अनुरोध अग्रवाल, एच फूड इंडस्ट्रीज के आसमा हुसैन, केदारनाथ एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के मुकेश अग्रवाल आदि का नाम शामिल है। उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव बताते हैं कि जिले में 5926 करोड़ रुपये का निवेश होने पर 2800 लोगाें को रोजगार मिल सकेगा।
-- -- -- -- -
सिलाई फैक्टरी लगाएंगे जाहिद
-लखनऊ के उद्यमी जाहिद कुरैशी ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के सामने सिलाई फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद वह पांच हजार कराेड़ रुपये का निवेश कर निजी पार्क और फैक्टरी लगाने के लिए तैयार हैं। वह कहते हैं कि फैक्टरी के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
70 से 80 लोगों को देंगे रोजगार
-फ्लोर मिल लगाने के लिए एमओयू साइन करने वाले मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सरकार का रवैया उद्योगों के लिए काफी सकारात्मक है। एनओसी आदि मिलने में होने वाली दिक्कत खत्म हो गई है। फ्लोर मिल में करीब 70 से 80 लोगों को रोजगार दे सकेंगे।
-- -- -- --
लक्ष्य को प्राप्त करने में जिला तीसरे नंबर पर
-इन्वेस्टर्स समिट में जिले को पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया था। शुरुआत में उतार-चढ़ाव के बाद लक्ष्य से ऊपर आंकड़ा चला गया है। सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडेय बताते हैं कि लक्ष्य प्राप्त करने में प्रदेश में जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।