फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Took distance from mobile and stopped playing

Shahjahanpur News: मोबाइल से बनाई दूरी और खेलना किया बंद

Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Took distance from mobile and stopped playing
रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मोबाइल से दूरी बना ली है और खेलना भी बंद कर दिया है। विद्यालयों में भी अतिरिक्त कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इससे बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। जिले में परीक्षा को लेकर 126 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दोनों कक्षाओं के 75 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। इसका अनुपालन जिले के विद्यालयों में करवाया भी जाने लगा है। विद्यार्थी भी परीक्षा के लेकर गंभीरता दिखा रहे है, खासतौर से मेधावियों में पहले से बेहतर अंक लाने को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


परीक्षाएं सिर पर आ गई हैं। समय का पता ही नहीं लगा, कब गुजर गया। तैयारी अपने स्तर से सभी विषयों की अच्छी चल रही है। सामाजिक विषय में कुछ संदेह है, इसको दूर करने के लिए शिक्षकों की मदद ले रहे हैं। पहली बार बोर्ड परीक्षा देंगे, इसलिए गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

मोबाइल से दूरी बनाई है। परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है, तैयारी तो लगभग सभी विषयों की ठीक चल रही है। उम्मीद है परीक्षा होने से पहले सभी का रिवीजन भी कर लेंगे। जिससे खुद के साथ ही अपने शिक्षक, अम्मी और अब्बा का नाम रोशन कर सकूं। - मोहम्मद फैजान, हाईस्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज

बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित हो गईं हैं, लेकिन तैयारी बहुत बाकी है। इसका कारण इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का हाईस्कूल से अलग होना है। बड़े टॉपिक्स हैं उनकी तैयारी में समय लगता है। यह सोच सोचकर घबराहट हो रही है कि परीक्षा शुरू होने पर कहीं कुछ छूट न जाए। -

निखिल, इंटरमीडिएट, गजरानी इंटर कॉलेज

परीक्षाएं करीब आते ही सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करना शुरू कर दिया है। पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए अधिकतर समय दे रहे हैं। ऐसे में रात 11 तक बज जाते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में अपना शत-प्रतिशत देना है, जिससे प्रथम स्थान प्राप्त कर सकूं। हालांकि बहुत टेंशन नहीं है। - कशिश कुशवाह, इंटरमीडिएट, श्री लटूरीलाल इंटर कालेज जैतीपुर

----

रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

रय्यान हुसैन, हाईस्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed