फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Took a block of two and a quarter hours on the first day, Bareilly-Banaras Express remained cancelled

Shahjahanpur News: पहले दिन लिया सवा दो घंटे का ब्लॉक, निरस्त रही बरेली-बनारस एक्सप्रेस

Wed, 14 Aug 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Took a block of two and a quarter hours on the first day, Bareilly-Banaras Express remained cancelled
मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत का काम करते कर्मचारी। संवाद
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से मंगलवार को कटरा से तिलहर के बीच सवा दो घंटे का ब्लाॅक लिया गया। इस बीच रेलवे लाइनों की मरम्मत की गई। बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस निरस्त रही। पहले दिन बाकी ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे से पौने चार बजे तक मीरानपुर कटरा से तिलहर के बीच डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लाॅक लिया गया। इस बीच एक मालगाड़ी को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। बरेली की ओर बिलपुर रेलवे स्टेशन से मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन यार्ड तक अप लाइन पर दोपहर 1:15 बजे से पौने चार बजे तक का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ब्लॉक से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। 14236/35 बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस निरस्त रही। इस वजह से यात्रियों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार से 16 अगस्त तक 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस तथा 17 अगस्त तक 04380/79 बरेली-रोजा-बरेली एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को 14 व 16 अगस्त को, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 13 व 15 अगस्त को, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 15 अगस्त को, 15076 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 14 अगस्त को परिवर्तित रूट पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर होकर चलाया जाएगा। 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस को 14 अगस्त को वाया लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed