फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Together respect the court district judge

मिलजुल करें कोर्ट का सम्मान: जिला जज

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Together respect the court district judge
मिलजुल करें कोर्ट का सम्मान: जिला जज
नवागत जनपद न्यायाधीश मोहम्मद फैज आलम खां ने कहा कि कोर्ट की इज्जत हम और आप मिलकर बनाएंगे। हम सभी समाज का हिस्सा हैं। जनपद न्यायाधीश शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने 20 वर्ष तक वकालत की है। बार एवं बेंच की किसी समस्या के संदर्भ में उनका कहना था कि दुनिया में कोई मामला ऐसा नहीं है जो बातचीत से हल न किया जा सके। कोर्ट की इज्जत बनाए रखना बार एवं बेंच का दायित्व है। हर अच्छे निर्णय के पीछे अच्छे अधिवक्ता का हाथ होता है। हमारी अदालत में जूनियर एवं सीनियर अधिवक्ता की बात बराबरी से सुनी जाएगी। इससे पहले कार्यवाहक अध्यक्ष अभय कुमार यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश मिश्र, मशहूद हसन खां, वीरेंद्र पाल सिंह चौहान, जसविंदर सिंह बजाज, रामखिलावन त्रिपाठी, रामगोपाल सिंह, राजाराम, विनय कुमार सिंह, विनय कुमार शुक्ल ने जनपद न्यायाधीश का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रसाद शुक्ल ने जनपद न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इससे पूर्व स्थानांतरित अपर जिला जज पीके चौरसिया, भानुदेव शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, चंद्रशेखर, श्यामजीत यादव, शैलेंद्र पांडेय का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed