{"_id":"82d9bbce09a5e94ce099622d1dda8fee","slug":"today-would-have-bordered-on-bku-mksudapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज करेगी भाकियू मकसूदापुर मिल का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज करेगी भाकियू मकसूदापुर मिल का घेराव
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को बंडा के मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि यूनियन की ओर से देश भर में चीनी मिलों के घेराव का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 25 फरवरी को यूनियन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में मकसूदापुर चीनी मिल का घेराव किया जाएगा। अनिल यादव ने कहा कि गन्ने का जल्द भुगतान कराए जाने, घटतौली रोकने, खरीदे गए गन्ने के मूल्य में कटौती न करके पूरा भुगतान कराए जाने आदि मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में रामलखन वर्मा, ब्रह्मादीन, मंदीप सिंह, बच्चन बाबू, समर सिंह, श्रीकृष्ण जाटव आदि रहे।