{"_id":"6228f4d8f3dd95038222747c","slug":"today-is-the-hour-of-decision-the-public-will-tell-who-will-be-its-mla-shahjahanpur-news-bly4778138160","type":"story","status":"publish","title_hn":"shahjahanpur Election Result: फैसले की घड़ी आज, खुलेगा ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का मुकद्दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shahjahanpur Election Result: फैसले की घड़ी आज, खुलेगा ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का मुकद्दर
Thu, 10 Mar 2022 10:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:07 AM IST
सार
शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों पर 73 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। रोजा मंडी स्थित मतगणना केंद्र से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से परिणाम आने जारी हैं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांधी भवन में ड्यूटी कार्ड लेते मतगणना कर्मचारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
विस्तार
शाहजहांपुर में आखिरकार आज वो दिन आ ही गया, जब ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का मुकद्दर खुलेगा। विभिन्न दलों के वादों पर मतदाताओं ने कितना भरोसा जताया, इसकी सच्चाई सामने आ जाएगी। शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों पर 73 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रोजा मंडी स्थित मतगणना केंद्र से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से परिणाम आने जारी हैं। उम्मीद है कि दोपहर तक लगभग सारे रिजल्ट सामने आ चुके होंगे।
शाहजहांपुर में दूसरे चरण यानी 14 फरवरी को छह सीटों पर बने 1791 मतदान केंद्र और 2633 बूथों पर मतदान हुआ था। जिले के 22,06,057 में से 12,97,824 यानी 58.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिले की सभी छह सीटों पर इस बार 73 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदाताओं के रुझान को देखते हुए सभी छह सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। अधिकतर एग्जिट पोल पर बढ़त मिलती देखकर भाजपा प्रत्याशी और समर्थक जहां उत्साहित हैं, वहीं सपाई एग्जिट पोल से इतर नतीजे आना तय मान रहे हैं। हालांकि बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पूरे दमखम से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सत्तारूढ़ रही समाजवादी पार्टी को सिर्फ जलालाबाद सीट से संतोष करना पड़ा था। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में कटरा और नगर विधानसभा सीट पर ही सपा ने अपने पुराने प्रत्याशी फिर से मैदान में उतारे। वहीं भाजपा ने तिलहर और जलालाबाद छोड़कर अपने सभी पुराने चेहरों पर दांव लगाया था। तिलहर से 2017 में भाजपा प्रत्याशी रहे रोशनलाल वर्मा के अंतिम समय में सपा से चुनावी मैदान में उतरने के कारण भाजपा को यहां से सपा के लिए टिकट मांग रहीं सलोना कुशवाहा को टिकट देना पड़ा था। वहीं जलालाबाद में भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी मनोज कश्यप के असमय देहांत की वजह से जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। योगी सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना लगातार नौंवी बार जीत का रिकार्ड बनाने के लिए मैदान में हैं।
सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा
2017 विधानसभा चुनाव के परिणाम
1.नगर विधानसभा
- सुरेश कुमार खन्ना भाजपा 100734 48.89%
- तनवीर खान सपा 81531 39.57%
- मोहम्मद असलम खान बसपा 16546 8.03%
2.कटरा
- वीर विक्रम सिंह भाजपा 76509 39.64%
2.राजेश यादव सपा 59779 30.97%
3.राजीव कश्यप बसपा 47471 24.60%
3.तिलहर
- रोशन लाल वर्मा भाजपा 81770 40.03%
- कुंवर जितिन प्रसाद कांग्रेस 76065 37.24%
- अवधेश कुमार वर्मा बसपा 31418 15.38%
4. ददरौल
- मानवेंद्र सिंह भाजपा 86435 39.91%
- राममूर्ति सिंह वर्मा सपा 69037 31.88%
- रिजवान अली बसपा 50762 23.44%
5.जलालाबाद
- शरद वीर सिंह सपा 75326 36.16%
- मनोज कुमार भाजपा 66029 31.69%
- नीरज कुशवाहा मौर्य बसपा 58337 28.00%
6. पुवायां (सुरक्षित)
- चेतराम भाजपा 126635 55.25%
- शकुंतला देवी सपा 54218 23.65%
- गुरुवचन लाल बसपा 38797 16.93%
इस बार ये प्रत्याशी मैदान में
नगर क्षेत्र से 15 प्रत्याशी
भाजपा से सुरेश कुमार खन्ना, सपा से तनवीर खां, बसपा से सर्वेश चंद्र मिश्र, कांग्रेस से पूनम पांडेय, राष्ट्रीय समाज पाटी से मनोज कुमार, आप से राजीव कुमार, भाकृद से राजीव सक्सेना, सुभाष सेना से रामदयाल, लोजपा से राहुल मोहन, सबका दल युनाइडेट से सहदेव कुमार, निर्दलीय अजय पांडेय, आराधना, लोकेश श्रीवास्तव, वकार खां, संजय कुमार।
कटरा क्षेत्र से 11
भाजपा से वीरविक्रम सिंह, सपा से राजेश यादव, बसपा से राजेश कश्यप, कांग्रेस से मुन्ना सिंह, जन अधिकार पार्टी से राजवीर, भारतीय सुभाष सेना से वेदराम, आप से सुखविंदर, निर्दलीय अमित मिश्रा, ओमदेव, महिपाल, विश्वदीपक।
जलालाबाद क्षेत्र से 8
भाजपा से हरिप्रकाश वर्मा, सपा से नीरज मौर्य, बसपा से अनिरुद्ध यादव, कांग्रेस से गुरमीत कौर, आप से संतराम सिंह चौहान, निर्दलीय आलोक कुमार शर्मा, आलोक यादव, संजीव कुमार।
तिलहर क्षेत्र से 14
भाजपा से सलोना कुशवाहा, सपा से रोशनलाल वर्मा, बसपा से फैजान अली, कांग्रेस से रजनीश गुप्ता मुन्ना, आप से विशंभर दयाल, कम्यूनिस्ट पार्टी नोखेलाल, भाकृद से प्रमोद यादव, राष्ट्रीय समाज पार्टी से सरिता यादव, लोजपा से शाकिर, भारतीय सुभाष सेना से हरिश्चंद्र शर्मा, निर्दलीय अभिषेक सिंह कुशवाहा, बाबू सिंह, रामासरे, सुमित श्रीवास्तव।
पुवायां (सुरक्षित) से 11
भाजपा से चेतराम पासी, सपा से उपेंद्र पाल, बसपा से उदयवीर सिंह, कांग्रेस से अनुज कुमारी, लोजपा से अमित कुमार, सुभाष सेना से चंपती, आजाद समाज पार्टी से महेशचंद्र सागर, निर्दलीय दिवाकर लाल, महेंद्र सिंह, रामपाल, सुधा देवी।
ददरौल से 14
भाजपा से मानवेंद्र सिंह, सपा से राजेश वर्मा, कांग्रेस से तनवीर सफदर, बसपा से चंद्रकेतु मौर्य, लोजपा से जितेंद्र पाल सिंह, शिवसेना से निर्मला गुप्ता, जन अधिकार पार्टी से प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय समाज पार्टी से प्रदीप सिंह, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी मुकेश, आप से राजीव सिंह, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल सुरपति, निर्दलीय अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, रामरहीस।