फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To protect against Omicron, the market of immunity booster drugs started heating up

ओमिक्रॉन से बचाव को इम्युनिटी बूस्टर दवाओं का गरमाने लगा बाजार

Thu, 30 Dec 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
To protect against Omicron, the market of immunity booster drugs started heating up
सुनील गुप्ता। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को बाजार में न सिर्फ मास्क और सैनिटाइजर, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं की मांग बढ़ गई है। मेडिकल स्टार संचालकों की मानें तो हर चौथा-पांचवां ग्राहक मास्क और सैनिटाइजर के अलावा विटामिन सी, आयरन गोलियां, एलोपैथिक और आयुर्वेदिक कफ सीरप और बुखार से निपटने को पैरासीटामॉल टेबलेट मांग रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह विभिन्न कंपनियों के च्यवनप्राश की घरेलू खपत के साथ बाजार में मांग बढ़ी है। यही नहीं, पंसारियों के यहां सर्दी-जुकाम से निजात दिलाने वाले यूनानी फार्मूले पर आधारित जोशांदा पुड़िया की मांग बढ़ गई है, जिसे कई जड़ी-बूटियां निर्धारित मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। बीते मार्च से जून के बीच कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने जानलेवा हमले शुरू किए तो लोगों में कोरोना प्रोटोकाल के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी। ऐसे में मास्क और सैनिटाइजर की मांग इतनी बढ़ गई कि दवा की दुकानों पर उनका स्टॉक कम पड़ गया।
विज्ञापन

यही नहीं, जुकाम-बुखार के पीड़ितों ने अस्पतालों में कोविड जांच कराने से बचने के लिए अपने स्तर से दवाओं की खरीद शुरू की तो विटामिन सी, आयरन, पैरासीटामॉल गोलियों की बिक्री बढ़ गई। दुकानदारों ने कोरोना से बचाव को भारी मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क और अन्य दवाओं का स्टॉक मंगा लिया। बाद में जैसे-जैसे दूसरी लहर धीमी पड़ी और लॉकडाउन खत्म होने से बाजार खुलने शुरू हुए, अधिकांश लोग संक्रमण से बचाव संबंधी नियमों के प्रति उदासीन हो गए। अब ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से फैलने पर लोगों में फिर से मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरी दवाएं खरीदने की लोगों में होड़ लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, दूसरी लहर में सरकार ने संक्रमितों की पहचान के लिए पैरासीटामॉल की खुली बिक्री प्रतिबंधित कर दी थी। इसलिए लोग इस दवा की कई स्ट्रिप एक साथ खरीद रहे हैं। दवा विक्रेताओं के अनुसार अभी पिछले स्टॉक की निकासी होने के कारण यह सभी चीजें पुराने रेट पर बिक रही हैं, लेकिन नया स्टॉक आने पर कीमतें बढ़ सकती हैं।
दवा विक्रेताओं की बात
ओमिक्रॉन वैरिएंट ने लोगों को दूसरी लहर के कहर की याद दिला दी है। इसीलिए लोग मास्क और सैनिटाइजर फिर से खरीदने लगे हैं। इन चीजों की फिलहाल कोई कमी नहीं है। -सुधीर सिंह
दो माह पहले तक जो लोग दूसरों को मास्क लगाए देख उनका मजाक बनाते थे, वह भी चेहरे को मास्क से ढके नजर आने लगे हैं। बुखार से बचाव की दवाएं खूब बिक रही हैं। -सुनील कुमार
लोग मामूली सर्दी-जुकाम होने पर भी उनसे संबंधित दवाएं खरीदने में देर नहीं कर रहे हैं। कफ सीरप और इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं लोग ज्यादा मांग रहे हैं। -विकास गुप्ता
अभी मास्क, सैनिटाइजर और अन्य जरूरी दवाओं का पिछला स्टॉक काफी पड़ा है। लोगों को यह सभी चीजें उसी रेट पर दी जा रही हैं, जिस रेट पर पहले बिकती रही हैं। -नरेश चंद्र
अब सर्जिकल मास्क से ज्यादा बिक्री एन-95 श्रेणी के मास्क की हो रही है। लोग मान रहे हैं कि कोरोना से बचाव लंबे समय तक करना होगा, इसके लिए मास्क ऐसा हो जो लंबे समय तक काम आ सके। -प्रेम नरूला

कोरोना की दो लहरें कितनी तबाही मचा चुकी हैं, यह सबको पता है। इसलिए ओमिक्रॉन को लेकर लोगों का डर स्वाभाविक है। इसी भय से लोग कोरोना से बचाव के साधन अपनाने को प्रेरित हुए हैं। मास्क और सैनिटाइजर समेत लोग वह सभी दवाएं और विटामिन सी की गोलियां खरीद रहे जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर संक्रमण से बचाव कर सकें। दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि पिछले स्टॉक की निकासी पुरानी फुटकर दरों पर ही करें। -सुनील गुप्ता, चेयरमैन, शाहजहांपुर कैमिस्ट एसोसिएशन

सुधीर सिंह।

सुधीर सिंह।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

नरेश चंद्र।

नरेश चंद्र।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed