फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To boost the jewelry business, work together and cooperate in an organized manner.

Shahjahanpur News: सराफा व्यापार बढ़ाने के लिए संगठित होकर करें सहयोग

Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
To boost the jewelry business, work together and cooperate in an organized manner.
मीरानपुर कटरा में सर्राफा एसोसिएशन की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव में मौजूद अति​थि। संवाद
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग के एक बरातघर में रविवार की रात सराफा एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सराफा कारोबार बढ़ाने के लिए व्यापारी एकजुट होकर एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सराफा कारोबारियों का नैतिक दायित्व है कि वे ग्राहकों का उन पर किया गया भरोसा कायम रखें। संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग की भावना से काम करने पर यह कारोबार भी तरक्की करेगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि सही तरीके से कारोबार करने वाले किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। एसोसिएशन के जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला महामंत्री राजीव खन्ना, अनुराग वर्मा, अनूप कुमार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, महामंत्री प्रभु दयाल वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, रामनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरद्वारी लाल वर्मा की अध्यक्षता और अमित गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed