{"_id":"695eaba4b32d3398a70fbc96","slug":"to-avoid-accidents-in-foggy-conditions-drive-your-vehicles-at-a-slow-speed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-162384-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोहरे में हादसे से बचने के लिए वाहनों को धीमी गति से चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोहरे में हादसे से बचने के लिए वाहनों को धीमी गति से चलाएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता कम है। चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए परिवहन विभाग ने गाइड लाइन जारी की है।
एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह ने बताया कि कोहरे में हादसे से बचने के लिए धीमी गति से वाहन चलाएं और अपनी ही लेन में चलें। ओवरटेक करने से बचें। वाहन की हेडलाइट हाई बीम पर जलाकर वाहन नहीं चलाएं। शून्य दृश्यता की स्थिति में सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाएं। फॉग लाइट व डी फॉगर का प्रयोग करें। वाहन को पार्किंग या चिह्नित स्थल के अलावा कहीं नहीं खड़ा करें।
एआरटीओ ने बताया कि वाहन में वाइपर चालू हालत में रखें। खिड़की के शीशे साफ रखें। नींद, थकान व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। वाहन मोड़ने से पहले कम से कम दस सेकंड के लिए दाएं व बाएं इंडीकेटर का प्रयोग करें।