फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Businessman Nihal Khan murdered to avenge insult accused arrested in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी कारोबारी निहाल खान की हत्या, आरोपी कामिल गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 04:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में 21 फरवरी की रात मुंबई के कारोबारी निहाल खान की हत्या कर दी गई थी। वह अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी कामिल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Businessman Nihal Khan murdered to avenge insult accused arrested in Shahjahanpur
आरोपी कामिल, मृतक निहाल खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में निहाल हत्याकांड के आरोपी कामिल अहमद खां को पुलिस ने शनिवार सुबह गांव सलेमपुर में उसके ही ईंट भट्ठे से गिरफ्तार कर लिया। चार साल पहले परिवार की एक लड़की को ले जाने की खुन्नस में उसने अपने फुफेरे भाई की गोली मारकर हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसके बड़े भाई चेयरमैन शकील खां के साले मुंबई के बहलूपुरा निगारी स्ट्रीट मदनपुरा वार्ड खल्ला निवासी निहाल और उसका भाई कमाल उसके परिवार की एक बेटी को भगा ले गए थे। मामले को रफा-दफा कर घरवालों ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करवाई, जिसके बाद से वह बेइज्जती महसूस कर रहा था। बताया कि कुछ दिन पहले निहाल चेयरमैन के बेटे रज्जाक की शादी में शामिल होने आया था। 

विज्ञापन

21 फरवरी की रात की थी हत्या 
उसने देखा कि वैवाहिक समारोह में उसकी व उसके भाइयों की कोई इज्जत नहीं हो रही। जबकि, निहाल और उसके घरवालों की दखलंदाजी बनी रही। इस बात से उसे और ज्यादा बेइज्जती महसूस हुई। उसी दिन कामिल ने निहाल को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। 21 फरवरी को गांव सुल्तानपुर में भतीजे रज्जाक की पत्नी सना खान की चौथी की रस्म में निहाल परिवार सहित आया था। वह भी वहां पहुंच गया और मौका पाकर उसने लाइसेंसी राइफल से निहाल को गोली मार दी। 

थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि हत्या के बाद कामिल नोएडा गया, लेकिन पुलिस के दबाव के चलते वह बराबर ठिकाने बदलता रहा। शनिवार को वह कोर्ट में समर्पण करने की फिराक में यहां पहुंचा था।  पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी अशोक मीणा और एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने भी आरोपी से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed