{"_id":"627979dc0ba54a3ade7d645f","slug":"tired-of-illness-shot-himself-shahjahanpur-news-bly4842838133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हॉउस पर घटना के बारे में जनकारी देते मृतक के परिजन
- फोटो : SHAHJAHANPUR
-सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सरौरा पश्चिमी में रविवार रात आठ बजे की घटना
शाहजहांपुर। लगातार बीमार रहने पर तंग आकर एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तमंचा कहां से आया इसकी पुलिस जांच कर रही है।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सरौरा पश्चिमी निवासी कमलेश कुमार (40) अपने भाई खुशीराम के साथ रहते थे। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। कुछ महीने पहले ही वह दिल्ली से वापस लौटे थे। कमलेश के भांजे विपिन कुमार के मुताबिक, कुछ दिन से कमलेश की तबियत खराब चल रही थी। पिछले आठ दिन से उनके एक पैर ने काम करना बंद कर दिया था। लगातार बीमार रहने के कारण वह काफी परेशान थे। रविवार रात करीब सात बजे खाना खाने के बाद कमलेश कमरे में लेट गए। एक घंटे के बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। सभी दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे तो कमलेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। कमलेश ने तमंचे को कनपटी से सटाकर गोली चलाई थी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पड़ताल की। कमलेश अविवाहित थे। उनके दो अन्य भाई श्रीकृष्ण और मदनपाल पड़ोसी जनपदों में रहते हैं। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तमंचा कहां से आया, इसकी भी पड़ताल हो रही है। संवाद