फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tips to prepare for the exam and deal with stress

कार्यशाला में परीक्षा की तैयारी और तनाव से निपटने के टिप्स दिए

Tue, 05 Apr 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tips to prepare for the exam and deal with stress
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में मंगलवार को वनस्पति तथा जंतु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘परीक्षा की तैयारी कैसे करें और तनाव रहित हो कर परीक्षा कैसे दें’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य मृदुल पटेल ने आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं में अच्छी तैयारी के लिए समय प्रबंधन, छोटे-छोटे लक्ष्य तय करना व उचित आहार आदि के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान खेल व संगीत की भूमिका को भी रेखांकित किया। वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता डॉ. मुमताज हुसैन ने सभी छात्र-छात्राओं को एक मॉडल उत्तरपुस्तिका के माध्यम से लेखन तथा अभिव्यक्ति के बेहतर तरीके से परिचित कराया। पूर्व में अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत भाषण में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन पर महत्वपूर्ण चर्चा की। छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर मंच विशेषज्ञों द्वारा दिए गए। इस दौरान डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. निधि त्रिपाठी, शिवांगी, मोहित, विशेष, मनोज, आनंद आदि उपस्थित रहे। संचालन केशव शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed