{"_id":"6a31a7cbc99e171771011ded","slug":"tiny-footsteps-arrived-at-the-school-they-were-welcomed-with-tilak-and-a-shower-of-flowers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176300-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल पहुंचे नन्हे कदम, तिलक लगाकर और फूल बरसाकर किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल पहुंचे नन्हे कदम, तिलक लगाकर और फूल बरसाकर किया गया स्वागत
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल तेरा में बच्चों पर फूल बरसाते शिक्षक। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय फिर गुलजार हो गए। स्कूल आए बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया। बच्चों ने हलुए का आनंद भी लिया। हालांकि, स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही।
गर्मी का अवकाश खत्म होने के बाद सुबह ही छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में विद्यालय में पहुंचे। स्कूल गेट पर शिक्षकों ने उनका फूल बरसाकर व माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने कक्षाओं में पहुंचकर विधिवत पढ़ाई प्रारंभ की। उन्हें मिड डे मील में हलुआ भी परोसा गया।
सिंधौली के प्राथमिक स्कूल तेरा में प्रधानाध्यापक सरताज अली, सहायक अध्यापक दीपा पूनिया ने स्वागत किया। उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम में काफी कम बच्चे पहुंचे। प्रधानाध्यापक इमरान सईद ने टीम के साथ मोहल्ले में भ्रमण कर बच्चों को स्कूल तक लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल अटसलिया भावलखेड़ा में बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की। शिक्षिकाओं ने हलुआ भी बांटा। प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, दपिंदर कौर, साइमा तरन्नुम का सहयोग रहा। निगोही में बीईओ रमेश पंकज ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरगवां में विद्यालय स्टाफ के साथ बच्चों का रोली व टीका लगाकर स्वागत कराया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक रेनू शुक्ला ने बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया। कंपोजिट विद्यालय पतराजपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक आजम खान ने स्वागत किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। कंपोजिट स्कूल धन्योरा में डॉ.अरुण कुमार गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
--
पहले दिन कम पहुंचे बच्चे
भीषण गर्मी में स्कूल खुलने पर पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह नहीं दिखा। अधिकतर स्कूलों में बच्चे नाममात्र के ही बच्चे पहुंचे। शिक्षकों ने प्रयास कर बच्चों को बुलाया और शिक्षण कार्य कराया। निगोही के प्राथमिक स्कूल मिश्रीपुर में मात्र छह बच्चे पहुंचे। राघवपुर खुर्द में नौ और ग्राम बझेड़ा के परिषदीय स्कूल में पांच बच्चे पहुंचे। तीनों विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले।
--
प्रथम दिन होने के चलते कुछ विद्यार्थियों की संख्या कम रही। संबंधित प्रधानाध्यापकों को बच्चों को स्कूल में बुलाने के लिए निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी सहयोग लेने के लिए कहा है।
-जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए