फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Time passed, even after two and a half years one kilometer smart road incomplete

Shahjahanpur News: समय गुजरा, ढाई साल बाद भी अधूरी एक किमी स्मार्ट रोड

Tue, 29 Oct 2024 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Time passed, even after two and a half years one kilometer smart road incomplete
शाहजहांपुर। महानगर की पहली स्मार्ट रोड ढाई साल बाद भी अधूरी है। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा हो जाना चाहिए था। हालांकि, मार्ग पर वाहनों का संचालन काफी समय से जारी है, पर विद्युत संबंधी कार्य बचा होने से नगर निगम को इसे साैंपा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


बरेली की ओर जाने के लिए बरेली मोड़ पर शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इससे निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने सुभाषनगर में पहली स्मार्ट रोड के निर्माण का खाका तैयार किया। इसकी लंबाई करीब एक किमी है, जोकि सुभाषनगर से शुरू होकर रिंग रोड पर मिलती है। रिंग रोड से नगरिया मोड़ होते हुए दिल्ली हाईवे पर जा सकते हैं। इसके लिए 13.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी मार्च, 2022 से मार्ग का निर्माण करा रही है। एक साल के भीतर मार्च 2023 में इसे नगर निगम को हैंडओवर किया जाना था। अधिकारी कह रहे हैं कि स्मार्ट रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। सिर्फ विद्युत सबंधी कार्य चल रहा है। दावा है कि दो माह में इसे भी पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन

——
स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य लगभग पूरा है। अभी विद्युत संबंधी काम चल रहा है। इसके दो माह में पूर्ण होने की संभावना है। उसके बाद स्मार्ट रोड को नगर निगम के हैंडओवर करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed