{"_id":"bd1d486f9086307795f5cf4e41f8108c","slug":"tilhar-team-won-by-10-runs-in-mirzapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर ने तिलहर टीम को 10 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर ने तिलहर टीम को 10 रन से हराया
जलालाबाद।
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर हीरा लाल दिनकर मेमोरियल प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मिर्जापुर तथा तिलहर की टीम के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने दस रनों से जीत दर्ज की। विजयी टीम के खिलाड़ी जीशान को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बीस ओवरों के मैच में मिर्जापुर की विजेता टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 16 ओवरों में ही विपक्षी टीम को पवेलियन की रास्ता दिखा दिया। पूर्व में टूर्नामेंट का कालेज के प्रिंसिपल एसपी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मैच के अंपायर विजय और विपिन रहे, जबकि रमेश त्रिवेदी व लक्ष्मीकांत ने कमेंट्री की। इस दौरान आनंद त्रिवेदी, रामरहीस, शैलेश दिनकर आदि बराबर व्यवस्था में लगे रहे।