फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar Sugar Mill employees and management face-to-face on the issue of honorarium increase

Shahjahanpur News: तिलहर चीनी मिल में मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर आमने-सामने आए कर्मचारी व प्रबंधन

Tue, 10 Feb 2026 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tilhar Sugar Mill employees and management face-to-face on the issue of honorarium increase
तिलहर में चीनी मिल परिसर में प्रदर्शन करते कैजुअल कर्मचारी। संवाद
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कैजुअल कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कैजुअल कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मिल में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। वहीं मिल प्रबंधन की ओर से भी कैजुअल कर्मचारियों के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।
विज्ञापन


थाने पहुंचे पुरुषोत्तम, प्रेमराज, अजय पाल आदि कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर चीनी मिल प्रबंधन ने भी कैजुअल कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मिल प्रबंधन शैलेंद्र अस्थाना ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह कैजुअल कर्मचारी मिल परिसर में पहुंचे और अन्य कर्मचारियों को भड़काने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने चीनी मिल बंद कराने की धमकी दी और अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रबंधन का कहना है कि ये कर्मचारी आए दिन धमकी देते रहते हैं तथा कार्य करने के बजाय विवाद पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन ने नौ कैजुअल कर्मचारियों के खिलाफ मिल बंद कराने की धमकी, कर्मचारियों को भड़काने और अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed