फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar's station in-charge was removed in a fight with BJP workers

भाजपाइयों से मारपीट में तिलहर थाना प्रभारी को हटाया

Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tilhar's station in-charge was removed in a fight with BJP workers
तिलहर। भाजपाइयों से मारपीट के आरोपी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में वाचक प्रथम पद पर तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अपराध शाखा में तैनात उमेश सिंह सोलंकी को तिलहर थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। थाने के सामने शहीद कुटी पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि थाना प्रभारी रविंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा। पार्टी नेता थाने पहुंचे और थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। रात करीब 12 बजे तक चले प्रदर्शन के बाद आरोपी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को एसपी ने हटाकर अपने कार्यालय में वाचक प्रथम पद पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को निलंबित करने की मुहिम तेज
भाजपा नेताओं में संघ से जुड़ा एक धड़ा थाना प्रभारी रहे रविंद्र सिंह को हटाने से संतुष्ट नहीं है। उनका मानना है कि यह कोई सजा नहीं है। उनका निलंबन होना चाहिए। पुलिस लाठीचार्ज में जनपद एटा से आए भाजपा विधानसभा विस्तारक निखिल चौधरी से अभद्रता चर्चा में है। निखिल चौधरी आंदोलन की शुरुआत से ही थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में मामले की लीपापोती करते हुए उन्हें यहां से हटाया। इस पर निखिल चौधरी ने संघ के वरिष्ठ नेताओं तक मामला पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने कैंडल मार्च के दौरान आग देखी तो जानकारी करने गए थे। पुलिस का मारपीट करने का कोई इरादा नहीं था। फिलहाल थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का तबादला किया है।
अरविंद कुमार, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed