फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar-Dataganj highway became dangerous... started sinking within one and a half years

Shahjahanpur News: खतरनाक हुआ तिलहर-दातागंज हाईवे... डेढ़ वर्ष में ही धंसने लगा

Tue, 24 Jun 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tilhar-Dataganj highway became dangerous... started sinking within one and a half years
जैतीपुर-नवादा रोड पर बझेड़ा भगवानपुर के पास कई जगहों पर पहली बारिश में ही कटने लगी सड़क। संवाद
जैतीपुर। दातागंज-तिलहर स्टेट हाईवे पर सफर में जरा-सी चूक हादसे का सबब बन सकती है। यहां सड़क किनारे मिट्टी धंसने और रोड कटने के कारण वाहन सावधानी पूर्वक चलाने होते हैं। तीव्र मोड़ पर झाड़ियों के कारण सामने से आता वाहन नजर नहीं आता।
विज्ञापन

तिलहर से नवादा मोड़ तक 22 किलोमीटर की सड़क का निर्माण जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। चौड़ीकरण कर इसे सात मीटर किया गया। इसकी लागत 81 करोड़ रुपये से अधिक आई थी। सड़क का निर्माण दिसंबर 2023 में पूरा होने के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया था। सड़क के निर्माण के बाद उसके किनारों पर एप्रोच रोड नहीं बनाई गईं।
विज्ञापन

मिट्टी भी नहीं डाली गई। बारिश होने से मिट्टी बहने के साथ ही सड़क कटने लगी है। रास्ते में पड़ने वाली पुरानी पुलिया पर सड़क बना दी गई। इससे पुलिया के आसपास कटान होने लगा है। मरुआझाला, जैतीपुर, नौगवां गोविंदपुर, करकौर, नगरिया गांव के पास बनी पुलिया के पास की सड़क धंसने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही अगर इनकी मरम्मत नहीं की गई तो राहगीरों के लिए समस्या उत्पन्न हो जाएगी। बझेड़ा भगवानपुर के पास बारिश में मिट्टी का कटान होने से सड़क किनारे से धंसने लगी है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर यहां पर कोई तेज रफ्तार वाहन निकलता है तो उसके पलटने का खतरा रहता है।
----------
हादसों का खतरा
गौहावर से नौगवां गोविंदपुर तक चार मोड़ हैं। इसमें तीन मोड़ के आसपास झाड़ियां उग आईं हैं। बारिश के मौसम में झाड़ियां काफी बड़ी हो गई हैं। तीव्र मोड़ होने की वजह से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।
-------
कई बार पलट चुके हैं वाहन
मेरे गांव के पास बहुत खतरनाक मोड़ है। हाईवे बनने के बाद कई बार यहां पर बड़े वाहन पलट चुके हैं। मोड़ के पास झाड़ियां होने से वाहन खाई में गिर चुके हैं। हाईवे किनारे मिट्टी डालकर झाड़ियां साफ कराई जाएं।
- सतेंद्र यादव, नौगवां गोविंदपुर
-----
गांव में स्टेट हाईवे में दो मोड़ हैं और एक तरफ झाड़ियां हैं। नौगवां के पास हाईवे में गड्ढा बन गया है। वाहन चालकों के लिए रात में खतरा रहता है। इस ओर जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रामनिवास शर्मा, गौहावर
-----
सड़क बनने से लोगों को राहत हुई है, लेकिन कई जगह पगडंडी नहीं है। बारिश के मौसम में सड़क किनारे की मिट्टी कटने से गड्ढे हो रहे हैं। हादसे का डर रहता है।

अभिनव विक्रम सिंह, खेड़ा रठ
------
कस्बे में दुकान है। रोजाना जैतीपुर आना-जाना होता है। रास्ते में कई जगह सड़क धंस रही है। बारिश होने से मिट्टी का कटान होने से सड़क धंस रही है। इन स्थानों पर हादसे का खतरा बना रहता है।
ब्रह्मानंद शर्मा, बझेड़ा भगवानपुर
------
तिलहर से नवादा के बीच जहां सड़क धंस रही है या कटान हो रहा है, वहां टीम को भेजकर सभी स्थानों की स्थिति दिखवाई जाएगी। जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग खंड एक

जैतीपुर-नवादा रोड पर बझेड़ा भगवानपुर के पास कई जगहों पर पहली बारिश में ही कटने लगी सड़क। संवाद

जैतीपुर-नवादा रोड पर बझेड़ा भगवानपुर के पास कई जगहों पर पहली बारिश में ही कटने लगी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed