{"_id":"584851154f1c1bf959449842","slug":"tiger-watched-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ देखे जाने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ देखे जाने से हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात एक फार्मर के घर बाघ पहुंचने से खलबली मच गई। फार्मर के परिवार वालों ने शोरशराबा कर और पटाखे आदि चलाए, इसके बाद बाघ पड़ोस के गन्ने के खेत में चला गया। बाघ देखे जाने से लोग दहशत में हैं।गांव झदिया के कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से बाघ, बाघिन और उसके बच्चे देखे जाने की चर्चा थी। उनके नलकूप के पास भी कई बार बाघ के पगमार्क दिखे लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार रात तीन बजे उनकी आंख खुली तो वह लघुशंका के लिए उठे। टार्च जलाते ही उनके होश उड़ गए। उनके फार्म के आंगन में बाघ बैठा हुआ था। किसी तरह वह भागकर घर के अंदर पहुंचे और परिवार के लोगों को जगाया। इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने शोर मचाया और पटाखे आदि चलाए। इसके बाद बाघ आंगन से उठकर पड़ोस के गन्ने के खेत में चला गया। बुधवार सुबह तक उनके परिवार के लोगों ने मकान की छत पर चौकसी करते हुए रात गुजारी। कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद भी किसी भी वनकर्मी ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी है। बाघ देखे जाने से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन