फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiger terror

हाईवे किनारे बाघ ने मार डाला कुत्ता

Sat, 23 Jan 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
खुटार (शाहजहांपुर)। बाघ ने शुक्रवार शाम को हाईवे किनारे दुकानों के पास बैठे एक कुत्ते को मार डाला। दुकान स्वामी और उसके साथी ने दुकान के अंदर छिपकर जान बचाई। बाघ के सड़क किनारे आकर कुत्ते को मारने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष गांव पुनौती निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि गांव सुजानपुर निवासी जसविंदर की खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव लौहंगापुर के पास सड़क किनारे पंक्चर जोड़ने की दुकान है। शुक्रवार शाम सात बजे जंगल की ओर से एक बाघ खेतों से होते हुए जसविंदर की दुकान के पास आ गया और वहां बैठे उसके कुत्ते को मार डाला। बाघ को देख जसविंदर और वहां काम करने वाले गुड्डू के होश उड़ गए और दोनों ने शोर मचाते हुए दुकान के अंदर छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

शोरशराबा होने पर बाघ कुत्ते के शव को लेकर खेत की ओर चला गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तलाश करने पर कुत्ते का अधखाया शव जंगल के किनारे खेत में मिल गया। अंधेरा होने और बाघ के डर के कारण सभी किसान अपने घरों को लौट गए। पड़ोस के एक ईंट भट्ठे पर भी दो माह पूर्व बाघ देखा गया था। तब वन विभाग की ओर से भट्ठे पर कैमरे भी लगवाए गए थे। अब फिर बाघ देखे जाने से गांव के लोगों और किसानों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ के हमले में कुत्ते के मारे जाने की सूचना वन विभाग को नहीं मिली है। मामले को दिखवाया जाएगा। सूचना सही हुई तो कैमरे लगवाए जाएंगे। - डीएस यादव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed