{"_id":"6001e1278ebc3e2e6915794b","slug":"tiger-terror-shahjahanpur-news-bly433903582","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन
विज्ञापन
बाघिन के पगचिह्न देखते मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। नगला इब्राहिम गांव में ग्रामीणों ने बाघिन के साथ दो शावक देखे हैं। शुक्रवार को वन विभाग को खेत में बाघ और शावकों के पगचिह्न मिले। क्षेत्र में वन विभाग ने कैमरों की संख्या बढ़ाई है। इलाके में दहशत का माहौल है। लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।
गांव नगला इब्राहिम के गन्ने के खेत में डेरा जमाए बैठी बाघिन ने गुरुवार रात किसी जानवर का शिकार किया और उसे घसीटकर गन्ने के खेत में ले गई। खेत में शावकों के भी पगचिह्न मिले हैं। इससे यह पुष्टि हो रही है कि बाघिन अपने शावकों के साथ क्षेत्र में मौजूद है।
गांव नगला इब्राहिम में 10 जनवरी को ग्रामीणों ने बाघिन के पगचिह्न देखने पर वन विभाग को सूचना दी थी। इस पर वन विभाग ने जंगल में पेड़ पर एक कैमरा लगाकर उसकी निगरानी शुरू कर दी थी। इसके बाद से यह बाघिन लगातार गांव से पश्चिम दिशा में खेतों में चहलकदमी करती नजर आ रही है। गुरुवार की रात बाघिन ने किसी जानवर को भी अपना शिकार बना डाला। जिसे वह घसीटकर गन्ने में खींच ले गई। मौके पर शिकार को घसीटकर गन्ने के खेत के अंदर ले जाने के निशान साफ देखे जा सकते हैं। वहीं शुक्रवार को बाघिन के अलावा उसके शावकों के भी पगचिह्न नजर आए। शुक्रवार को बरेली जोन के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने गांव पहुंचकर पगचिह्न देखे। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। फिलहाल वन विभाग ने अब चार कैमरे लगाकर निगरानी शुरू कर दी है। गांव के आनंद प्रकाश की पालतू कुतिया पिछले चार दिनों से लापता है। इसे बाघिन का निवाला बना लिए जाने की आशंका जताई जा रही है। थाना खुदागंज के गांव पहाड़ीपुर भोपत निवासी सोनू शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव अलियापुर से अखबार बांटकर साइकिल से गांव नगला इब्राहिम जा रहा था। गांव के कच्चे रास्ते के किनारे खेत में उसे शावक नजर आया। जिससे वह काफी डर गया। वनविभाग के दरोगा अजय कुमार सिंह ने उससे पूछताछ भी की है।