फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiger seen in Bela, entered sugarcane field after making noise

Shahjahanpur News: बेला में दिखा बाघ, शोर मचाने पर गन्ने के खेत में घुसा

Sun, 19 Jan 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 19 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen in Bela, entered sugarcane field after making noise
पुवायां के गांव बेला के पास बना वन्य पशु का पगमार्क। संवाद
पुवायां। गांव बेला में बाघ देखकर किसानों ने शोर मचाया तो बाघ गन्ने के खेत में चला गया। गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर शराबा करते रहे।
विज्ञापन

गांव बिलंदापुर के शुभम और सत्यम का खेत गांवसभा के मजरा बेला में है। शनिवार को दोनों लोग खेत में चारों ओर तार लगा रहे थे। आसपास के खेतों में अन्य किसान भी काम कर रहे थे। इस बीच गन्ने से खेत से बाघ शुभम के खेत की ओर आ गया। शुभम और सत्यम ने बाघ को देखकर शोर मचाया और मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के किसान भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो बाघ वापस गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने बाघ होने की सूचना वनकर्मियों को दी। इस पर वनकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों को साथ लेकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों ने लोगों से अपील की है कि खेत पर अकेले न जाएं। सुबह जल्दी और देर शाम खेतों पर जाने से बचें और झाड़ी आदि से दूर रहें। वन्य पशु देखने पर तत्काल सूचना दें। सिंरौली के रेंजर वीरेश राव ने बताया कि सूचना पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन पगमार्क से वन्यजीव का पता नहीं लग पाया। वे ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहकर लौट गए। वन्य पशु फिर से दिखने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा है, जिससे उसे ट्रैक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed