फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiger fear

लौहंगापुर, पुनौती में बाघ देखे जाने से दहशत में किसान

Tue, 25 Aug 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
tiger fear
पुवायां। खुटार रेंज के तहत सिहुरा बीट में बाघ के पगचिह्न देखे जाने से आसपास के किसान दहशत में हैं। जानकारी पाकर डीएफओ के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए हैं।
विज्ञापन

खुटार के गांव पुनौती निवासी भाकियू के जिला उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने बताया कि उन लोगों के खेत सिहुरा बीट के लौहंगापुर जंगल के किनारे हैं। जंगल और आसपास के क्षेत्र में कई दिन से एक बाघ देखा जा रहा है। बाघ कई बार खेतों में काफी दूर तक आ जाता है, जिससे कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। उन लोगों ने शनिवार को ही मामले की सूचना वनकर्मियों को दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएफओ आदर्श कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगचिह्न देखे। बाघ के मूवमेंट को देखने के लिए कैमरे भी लगवाए गए हैं। डीएफओ ने किसानों, प्रधानो आदि से बात की। बाघ के पगचिह्न की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डीएफओ ने किसानों को बताया कि खेतों में काम करने के लिए समूह में जाएं और काम करने के दौरान आवाज करते रहें। जंगल में जाने से बचें। बच्चों को खेतों की ओर न जाने दें। इस दौरान खुटार के वन क्षेत्राधिकारी डीएस यादव, थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। तीन चार दिन के ताजे पगचिह्न नहीं मिले हैं, जो पगचिह्न मिले हैं वे कुछ पुराने हैं। लोगों को वन क्षेत्र में नहीं जाने को सतर्क किया गया है। किसानों को खेतों में भी सुबह जल्द नहीं जाने और शाम को जल्दी लौटने के लिए बताया गया है।
आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed