फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger dragged the cow tied outside the house

Lakhimpur Kheri News: घर के बाहर बंधी गाय को खींच ले गया बाघ

Tue, 08 Aug 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tiger dragged the cow tied outside the house
पलिया के बसंतापुर में बाघ द्वारा गाय मारने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।
पलिया/मझगईं। इलाके के बसंतापुर कलां में पर्वतिया घाट के पास घर के सामने बंधी एक गाय पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम बसंतापुर कलां में पर्वतिया घाट के पास ही फार्मर गुरूध्यान सिंह पुत्र बलवंत सिंह का घर बना हुआ है। बताया गया कि शाम को ही घर के सामने उनकी गाय बंधी थी। इस बीच गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने अचानक से गाय पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गाया। आसपास के लोगों ने बाघ द्वारा गाय को खींचते ले जाते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सभी शोर शराबा मचाते हुए गन्ने के खेतों की ओर गए। बाघ गन्ने में छिपकर मौके से फरार हो गया।

गन्ने के खेत में ही गाय का अधखाया शव भी बरामद हुआ। ग्रामीणों ने सूचना पलिया वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम पहुंची तो मामला मझगईं रेंज का निकला। जिसपर मझगईं रेंजर अंकित कुमार सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। ग्रामीण ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इससे पूर्व भी अभी एक हफ्ता पहले ही सुखदेव सिंह के बैल को भी बाघ हमला कर गन्ने में खींच ले गया था। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लगातार बाघ द्वारा मवेशियों पर किए जा रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed