फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thursday was the coldest in the winter season

सर्दी के सीजन में सबसे ठंडा रहा बृहस्पतिवार का दिन

Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest in the winter season
शाहजहांपुर। पहाड़ों की बर्फबारी से आ रही ठंड पछुआ हवा के थपेड़ों ने सर्दी का कहर एकाएक बढ़ा दिया है। बुधवार शाम से चली पछुआ हवा के थपेड़ों ने शीतलहर पैदा की तो रात में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस रह गया जो कि सर्दी के चालू सीजन में सबसे कम है। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ देर कोहरा छाए रहने के बाद धूप निकली, लेकिन उस पर सर्द पछुआ हवा इस कदर हावी रही कि धूप बेदम साबित हुई और दिन में थर्मामीटर का पारा सात डिग्री धड़ाम होने से अधिकतम तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा का दबाव सामान्य से कम हो रहा है और इसे देखते शुक्रवार को बादल और कोहरा छाने के साथ पाला गिरने और शीतलहर चलने से सर्दी को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक रात मेें वायुमंडल की आर्द्रता बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही थी, लेकिन दिन मेें अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस वजह से रात मेें सर्दी बढ़ रही थी, लेकिन दिन में धूप निकलने से सर्दी केवल सुबह-शाम अपने तेवर दिखा रही थी। बुधवार को सुबह हवा की दिशा बदली तो पुरवाई के बजाय पहाड़ों की बर्फबारी से गुजरकर उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्र मेें ठंड साथ ले आई। बुधवार शाम सूर्यास्त के बाद से हवा पिघली बर्फ जैसा आभास कराने लगी। नतीजे मेें बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को बीते दो दिन की तुलना में कोहरा कम गिरा और इस वजह से धूप भी जल्दी निकल आई, लेकिन उसमें गरमाहट पूरी तरह गायब रही। पछुआ के थपेड़ों ने धूप को फीका कर दिया और दिन के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आ गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह से हवा का दबाव सामान्य से 19 अंक कम हो गया है, लेकिन इससे सर्दी से कोई राहत नहीं मिलने वाली क्योंकि दिन में तापमान में अप्रत्याशित गिरावट सर्दी बढ़ने का संकेत है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की पछुआ हवा का वेग थोड़ा कम होगा, लेकिन उसकी गति सात से दस किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। हवा के असर से रात में पाला गिरेगा और इस वजह से सुबह गलन के साथ ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के दौरान तापमान: एक नजर
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दस दिसंबर 20.8 12.0
11 दिसंबर 19.8 10.4
12 दिसंबर 23.0 10.2
13 दिसंबर 24.7 12.8
14 दिसंबर 21.5 10.3
15 दिसंबर 18.0 8.0
16 दिसंबर 22.0 9.0
17 दिसंबर 15.0 5.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed