{"_id":"5f7b69fd8ebc3e9b81348f84","slug":"three-youths-were-beaten-up-by-a-youth-who-was-returning-home-in-a-car-looted-cash-shahjahanpur-news-bly422298860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में घर लौट रहे आढ़ती को तीन युवकों ने पीटा, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में घर लौट रहे आढ़ती को तीन युवकों ने पीटा, नकदी लूटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार शाम मंडी से घर लौट रहे गल्ला आढ़ती की कार को तीन लोगों ने खंडहर रोड पर घेर लिया। इस दौरान एक युवक ने आढ़ती पर तमंचे से फायर किया। जो मिस हो गया। इसके बाद युवकों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा और करीब 11 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। हमले में व्यापारी की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में शामिल रहे युवक को व्यापारी ने पहचान लिया।
जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी राजेंद्र गुप्ता की मंडी समिति में गल्ले की आढ़त है। उनके बेटे दीपक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह काम निपटाने के बाद कार में घर जा रहे थे। तभी पीछे बाइक पर दीपक के पिता व अन्य व्यापारी आ रहे थे। दीपक के मुताबिक उनकी कार खंडहर रोड पर पहुंची होगी। तभी अचानक उनकी कार आगे तीन युवकों ने अपनी बाइक लगा दी। उनके कार रोकते ही युवकों ने डंडा मारकर का का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायर करना चाहा, जो मिस हो गया। इसके बाद तीनों ने डंडों से दीपक को पीटा और गाड़ी में रखा थैला निकाल लिया।
थैले में करीब 11 हजार रुपये थे। इसी बीच पीछे से दीपक के पिता पहुंच गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उन्होंने एक युवक को पहचान लिया जो एक सपा नेता का बेटा है। कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।