फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three smugglers including Nepal's youth arrested, opium recovered

नेपाल के युवक समेत तीन गिरफ्तार, अफीम बरामद

Mon, 03 Oct 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:37 AM IST
सार

थाना सदर बाजार पुलिस ने तस्करी के मामले में शनिवार रात नेपाल के नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।2019 में कार का रंग सिल्वर से सफेद करा दिया था।उसके बाद चेसिस नंबर को मिटाकर दूसरा नंबर डलवा दिया और काशीपुर, उत्तराखंड में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करा लिया था।

विज्ञापन
Three smugglers including Nepal's youth arrested, opium recovered

विस्तार

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने तस्करी के मामले में शनिवार रात नेपाल के नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक किलो 900 ग्राम अफीम, चोरी की कार व मोबाइल आदि बरामद किया गया है। नेपाल का युवक अफीम लाकर सप्लाई के लिए देता था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान इमली रोड पर कार को रोका। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर कार से अफीम बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आई और पूछताछ शुरू की। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम मुसर्रत उल्ला निवासी खलीलशर्की थाना कोतवाली, लड्डन खां निवासी मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी, मोहन सिंह ऐर निवासी लाल पनिया थाना झलारी जिला कंचनपुर सुदूर पश्चिम नेपाल बताया। मुसर्रत ही गिरोह का मास्टरमाइंड है। उस पर करीब एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पहले बेदी के साथ सट्टे का कारोबार, फिर बेचने लगा अफीम
एसपी एस. आनंद ने बताया कि मुसर्रत पहले सट्टा माफिया वेद व्यास उर्फ बेदी के सट्टे के कारोबार में मदद करता था। पुलिस द्वारा सट्टे का कारोबार बंद कराने के बाद उसने नशे का व्यापार शुरू कर दिया। अफीम वह नेपाल से मंगाता था। मोहन सिंह नेपाल से अफीम लेकर आता था। उसे बांटकर ये लोग ब्रिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में चोरी की थी कार
अभियुक्तों ने 2018 में दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र से कार चोरी की थी। 2019 में कार का रंग सिल्वर से सफेद करा दिया था। उसके बाद चेसिस नंबर को मिटाकर दूसरा नंबर डलवा दिया और काशीपुर, उत्तराखंड में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करा लिया था। उनके पास फर्जी आरसी व नेपाल का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।

350 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पुलिस ने रात में मुखबिर की सूचना पर पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास से तस्कर सुलेमान को गिरफ्तार किया। वह सिंधौली के तेरा गांव का रहने वाला है। उसके पास से 350 ग्राम अफीम मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed