फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three smugglers arrested with opium worth three crores

Shahjahanpur News: तीन करोड़ की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with opium worth three crores
शाहजहांपुर। मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले चार तस्करों को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन किलो अफीम, दो बाइकें और चार मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

एसओजी, सर्विलांस सेल और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोलाघाट पश्चिमी किनारे पर घेराबंदी की। दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को रोककर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तीन किलो अफीम बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि नेत्रपाल, अंकित कुमार निवासी ग्राम नथी नगला व कृष्ण कुमार उर्फ भानु सिंह निवासी ग्राम सतरी थाना कलान को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये होगी। नेत्रपाल पर पूर्व से धोखाधड़ी समेत नशे के कारोबार करने पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी झारखंड से अफीम को खरीदने के बाद फुटकर में ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बिक्री करते थे।
विज्ञापन


पांच किलो 200 ग्राम डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार
निगोही। थाना पुलिस ने पांच किलो 200 ग्राम डोडा के छिलका के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। अरेली तिराहे पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसके पास से बरामद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर डोडा का छिलका बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जुबैर निवासी तालगांव थाना निगोही पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed