{"_id":"65ff470ec3b92992b709f8e6","slug":"three-sisters-missing-in-puwayan-mobile-numbers-put-on-surveillance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115562-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में तीन बहनें लापता, सर्विलांस पर लगाए मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में तीन बहनें लापता, सर्विलांस पर लगाए मोबाइल नंबर
Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी दो चचेरी बहनों को लेकर गायब हो गई। युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। एक साथ तीन बहनों के गायब होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस भी जांच में जुटी है।
गांव नरायनपुर बैजू निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च की रात उनकी 20 वर्षीय पुत्री घर से गायब हो गई। बाद में पता चला कि उनके छोटे भाई की 18 वर्षीय और 16 वर्षीय दो पुत्रियां भी गायब हैं। पता लगने के बाद से ही तलाश शुरू की गई लेकिन शनिवार शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
गायब हुई युवतियों के पास मोबाइल फोन भी हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए हैं, लेकिन अभी तक मोबाइल फोन की लोकेशन भी पता नहीं चल सकी है। गायब युवतियों के परिजन बेहद परेशान हैं, वहीं एक साथ तीन लड़कियों के लापता होने से पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस कराने का प्रयास किया जा रहा है।