फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people, including two brothers, arrested with stolen vehicles.

Shahjahanpur News: चोरी के वाहनों के साथ सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two brothers, arrested with stolen vehicles.
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के तीनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इनमें दो लोग बाइक चोरी करते थे और तीसरा बाइकों के पुर्जे निकालकर कबाड़ी को बेच देता था। आरोपियों के पास से चार बाइक, एक मोपेड, एक चेचिस व पुर्जें बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तीन जनवरी को चौक कोतवाली में हरदोई के थाना मझिला के रैगवा गांव निवासी प्रांशु उर्फ रामजी शुक्ला और थाना सदर बाजार में मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी अवनीश ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। सोमवार की सुबह चौक कोतवाली पुलिस टीम को कामयाबी मिली। टीम ने डैम रोड पर ककरा काकरकुंड पुल के पास घेराबंदी कर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी गुरनीत, मोहल्ला मेहमान शाह निवासी रेहान व उसके भाई सुल्तान को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कब्जे से चार बाइक, एक मोपेड व बाइक की चेचिस व अन्य पुर्जे बरामद किए गए। बरामद चेचिस के संबंध में सदर बाजार व एक बाइक के संबंध में चौक कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है। बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी ने बताया कि रेहान पर चौक कोतवाली में तीन व सदर बाजार थाने में एक मुकदमा दर्ज है। गुरनीत पर चौक कोतवाली में दो व सदर बाजार में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, सुल्तान पर चौक कोतवाली में छह व सदर बाजार थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
--
कबाड़ियों को बेच देते थे बाइकों के पुर्जें
एसपी ने बताया कि रेहान व उसके भाई सुल्तान की मीट बेचने की दुकान है। रेहान और गुरनीत बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। फिर चोरी किए गए वाहनों को सुल्तान के सुपुर्द कर देते थे। इसके बाद सुल्तान चोरी के वाहनों को गोपनीय स्थान पर छिपाकर पुर्जे अलग-अलग कर उन्हें चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देता था। धनराशि को बराबर बांट लेते थे।

--
ऑनलाइन ट्रेडिंग में कर्ज होने पर चुना गलत रास्ता
गुरनीत अपने जीजा संग मेडिकल स्टोर चलाता था। कर्ज में डूबने पर उसने चोरी का रास्ता चुना। पूछताछ में गुरनीत ने एसपी को बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था। इस कारण उस पर काफी कर्ज हो गया। आर्थिक तंगी के चलते वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया। पूछताछ में गुरनीत ने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों के चेचिस नंबर मिटा देता था। उसकी नंबर प्लेट बदल देता। चोरी के माल को छिपाकर बाइकों के पुर्जों को बेच देता था।

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के तीनों आरोपी। स्रोत: पुलिस

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के तीनों आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed