{"_id":"5999ce914f1c1b330f8b4681","slug":"three-people-including-kribhco-s-assistant-manager-died-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कृभको के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कृभको के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगल-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कृभको श्याम फर्टिलाइजर के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सहायक प्रबंधक का शव परिजन शामली ले गए।
शामली निवासी 30 वर्षीय शिशिर दहिया कांट क्षेत्र में स्थापित कृभको श्याम फर्टिलाइजर में वरिष्ठ सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात वह बाइक से अपने साथी जोगेंद्र के साथ शहर से लौट रहे थे। जमौर गांव के पास रात 1:30 बजे बाइक पीछे से रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। इस हादसे में शिशिर की मौत हो गई, जबकि जोगेंद्र घायल हो गए। शिशिर के पिता एसपी सिंह कृभको में मार्केटिंग विभाग में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
दूसरी घटना उचौलिया क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुई। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी 55 वर्षीय हरीशंकर तिवारी अपनी पत्नी मुन्नी देवी व छह वर्षीय पौत्री पारुल की दवा लेकर मोपेड से लौट रहे थे। सुनौआ गांव के पास कार की चपेट में मोपेड आ गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां मुन्नी देवी ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घायल हरीशंकर कृषि विभाग में कामगार के पद पर कार्यरत हैं। उधर थाना कांट क्षेत्र के गांव खपटीपुर निवासी नन्हेलाल का आठ वर्षीय बेटा सचिन ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार दोपहर लगभग 1:45 बजे बरेली मोड़ पर नैनीताल ढाबा के सामने दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी 30 वर्षीय अनूप और सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र गांव गौरी निवासी 20 वर्षीय अमित घायल हो गया। यहां हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्रेन से वाहनों को हटाने के बाद जाम आधा घंटे बाद खुला। वहीं जमालपुर रोजा निवासी 55 वर्षीय रामचंदर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।