फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people including balloon seller injured in cylinder explosion in Shahjahanpur

Shahjahanpur: सिलिंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता समेत तीन घायल, हालत गंभीर; केमिकल डालने के बाद हुआ था धमाका

Tue, 11 Feb 2025 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 05:56 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां के मोहल्ला कसभरा अस्तल में मंगलवार दोपहर तेज धमाका हुआ,  जिससे लोग दहल गए। बाद में लोगों को पता चला कि सिलिंडर फटने से धमाका हुआ है। 

विज्ञापन
Three people including balloon seller injured in cylinder explosion in Shahjahanpur
अस्पताल में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में मंगलवार को गुब्बारा विक्रेता के यहां सिलिंडर फट जाने से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


पुवायां के मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी 27 वर्षीय अंकित गुब्बारे बेचने का काम करता है। वह सिलिंडर में केमिकल आदि डालकर गैस तैयार करता है और इसे गुब्बारों में भरकर बेचता है। मंगलवार दोपहर अंकित ने पांच लीटर क्षमता वाले सिलिंडर में कार्बेट और कास्टिक आदि डाल दिया और अन्य काम निपटाने लगा। 
विज्ञापन


ज्यादा केमिकल के कारण सिलिंडर में क्षमता से अधिक गैस बन जाने से सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे अंकित के साथ ही पड़ोस के 65 वर्षीय नरेश कुमार और संजीव का 13 वर्षीय पुत्र समर भी केमिकल और सिलिंडर के टुकड़ों की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत गंभीर 
तेज धमाके से आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। शोर होने पर लोग मौके पर पहुंचे तो सिलिंडर फटने की जानकारी हो सकी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। केमिकल के कारण तीनों घायलों के शरीर पर फफोले पड़ गए हैं। घायलों का इलाज करने वाले डॉ. एमके सिंह ने घायलों की हालत गंभीर बताई है। 

आसपास के लोगों ने बताया कि अंकित ने चार दिन पहले ही गुब्बारे बेचने का काम शुरू किया है। घनी आबादी में लोगों ने अंकित को खुद ही सिलिंडर में केमिकल डालकर गैस बनाने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed