{"_id":"68f91bda8b048465a303a1c0","slug":"three-people-including-a-woman-were-beaten-and-injured-after-entering-the-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155724-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
सिंधौली। पैना खुर्द गांव में मंगलवार की रात घर के सामने मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने शराब के नशे में अंशू के घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगाें को पीट दिया।
अंशू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह अपने बेटे और भांजे की दवा लेने गांव की ही एक क्लीनिक पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक गोविंद के दरवाजे पर खड़ी कर दी। इस बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों को बुलाकर उनसे अभद्रता की। मामूली कहासुनी के बाद उस वक्त कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन देर रात शराब के नशे में आरोपी गोविंद, गुरदयाल और गोलू ने उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया।
लाठी- डंडों के हमले से अंशू की चाची चीना देवी सहित जोगेंद्र और बुध पाल घायल हो गए। सूचना पर रात में ही गांव पहुंची डायल 112 पुलिस टीम को देख आरोपी भाग गए। अंशू के चाचा अजीत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, गोविंद पक्ष की महिलाएं उर्मिला, सुदामा, सावित्री आदि ने बुधवार सुबह थाने जाकर पुलिस को बताया कि अजीत व अंशू के पक्ष के लोगों ने मंगलवार की रात उनके दरवाजे पर आकर न्यायालय में विचाराधीन एक मुकदमे में गवाही देने का दबाव बनाया और मना करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की।
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराने के साथ अजीत की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।