{"_id":"68cb07ac5a9ff06fa302e369","slug":"three-people-including-a-couple-injured-in-a-bike-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152955-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से दंपति सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से दंपति सहित तीन घायल
विज्ञापन
खुटार। दो बाइकें टकरा जाने से दंपती सहित तीन लोग घायल हाे गए।
खुटार के तिकुनिया बुझिया निवासी रोहित गुप्ता गांव इटौआ के अपने साथी बबलू के साथ मंगलवार शाम बाइक से खुटार आ रहे थे। तिकुनिया चौराहे के पास वह बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे, इस बीच पीछे से आ रहे गांव गहिया फार्म के रमाकांत की बाइक रोहित की बाइक से टकरा गई। हादसे में रोहित गुप्ता और दूसरी बाइक सवार रमाकांत और रमाकांत की पत्नी घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हो गया।
खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव मोहनपुर के पास घूम रहा एक युवक मंगलवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है और काफी दिन से सड़क पर इधर-उधर घूम रहा था। युवक कई गांवों का नाम ले रहा था, इस कारण उसके सही नाम, पते की जानकारी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि घायल को यूपी-112 पुलिस ने सीएचसी भिजवाया था। उसका नाम और पता नहीं मिल सका है। संवाद