{"_id":"69f4fcc46a02da33850a7357","slug":"three-passengers-fell-ill-on-trains-during-the-summer-a-railway-doctor-provided-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172099-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी में ट्रेनों में तीन यात्री हुए बीमार, रेलवे के डॉक्टर ने किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी में ट्रेनों में तीन यात्री हुए बीमार, रेलवे के डॉक्टर ने किया उपचार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के चलते ट्रेन में तीन यात्री बीमार हो गए। उनके प्राथमिक उपचार के लिए ट्रेनों को रोका गया।
14008 सद्भावना एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-6 की सीट नंबर आठ पर सफर कर रहीं 16 वर्षीय निधि आनंद विहार से बलिया जा रही थीं। मुरादाबाद से ट्रेन चलने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। टीटीई ने कंट्रोल को जानकारी दी। इसके बाद शाहजहांपुर में ट्रेन रोककर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
इसी तरह 13005 पंजाब मेल के ए-टू कोच की सीट नंबर नौ पर यात्रा कर रहे सोमनाथ के पेट में जलन होने पर उनका रेलवे के डॉक्टर ने उपचार किया। जम्मूतवी से चलकर गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-टू की सीट नंबर 70 पर मीना देवी की तबीयत बिगड़ गई। कंट्रोल के आदेश पर यहां गाड़ी को रोककर उनका उपचार किया गया। संवाद