{"_id":"65e8c81bb5259b4b630ea604","slug":"three-passenger-sheds-built-in-the-city-stoppage-of-e-buses-started-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-114591-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहर में बने तीन यात्री शेड, ई-बसों का ठहराव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहर में बने तीन यात्री शेड, ई-बसों का ठहराव शुरू
Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और बारिश में यात्रियों को अब दिक्कत नहीं होगी। शहर में तीन जगह यात्री शेड का निर्माण पूरा हो गया है, जहां ई-बसों का ठहराव भी शुरू हो गया है। इनके निर्माण में 18.52 लाख रुपये की लागत आई है।
नगर निगम क्षेत्र के साथ ही नगर निकायों तक संचालित ई-बसों के संचालन से यात्रियों को वातानुकुलित सफर का अवसर मिल रहा है। इन बसों के निश्चित स्थान पर ठहराव और यात्री शेड न होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। ई-बस संचालन व चार्जिंग स्टेशन प्रभारी संदीप लाह ने बताया कि वर्तमान में 25 ई-बसों का संचालन हो रहा है। आने वाले समय में 50 और ई-बसों के मिलने की संभावना है, जिसके बाद और भी यात्री शेड की आवश्यकता होगी। इसको ध्यान में रखकर नगर निगम को प्रस्ताव दिया गया था, जिसके बाद शहर में बरेली मोड़, रोडवेज बस अड्डा के पास तथा महिला थाना के निकट यात्री शेड का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि, हथौड़ा (सुभाष) चौराहा पर निर्माण कार्य होना है। इनके अलावा नगर निकाय क्षेत्र पुवायां, बंडा, खुटार तथा निगोही में यात्री शेड का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित हैं, जहां पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इनको बनवाया जाएगा।
-- -- --
रास्ते में खत्म होती है चार्जिंग तो खड़ी हो जाती है ई-बस
न्यू सिटी ककरा में स्थित चार्जिंग बस स्टेशन पर ई-बसों की चार्जिंग के लिए तीन प्वाइंट बने हैं, लेकिन यहां बिजली की समस्या बनी रहती है। इस कारण ई-बसों की चार्जिंग नहीं हो पाती। यदि बस रूट पर है और चार्जिंग खत्म हो जाए, तो इसको कहीं और चार्ज करने की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन पर अलग फीडर की मांग की जा रही है। यात्री शेड की व्यवस्था करने की मांग को लेकर पत्र लिखे गए हैं।
विज्ञापन
-- -- --
नगर निगम की ओर से तीन यात्री शेड का निर्माण करवाया गया है। इनमें बरेली मोड़, रोडवेज बस अड्डा और महिला थाना के पास निर्माण हुआ है, जिससे यात्रियों को ई-बस का इंतजार करने में परेशानी न हो।
-आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता सिविल, नगर निगम