{"_id":"65c3e931faa685f2b40ee5f6","slug":"three-mobile-teams-will-monitor-the-madarsa-board-examination-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112967-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा की निगरानी करेंगे तीन सचल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा की निगरानी करेंगे तीन सचल दल
Thu, 08 Feb 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल परीक्षा 13 फरवरी से पांच केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तीन सचल दलों का गठन किया गया है। डीएम ने तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। मदरसा एनुल इल्म महमद हद्दफ को संकलन केंद्र बनाया गया है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए एजेड खान कॉलेज, मदरसा नुरूल हुदा, मदरसा जामिया फातिमा जलालनगर के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जीजीआईसी तिलहर में जिला प्रोबेशन अधिकारी और चकझाऊ इंटर कॉलेज सिंधौली के सेंटर के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सचल दल नंबर एक बीएसए रणवीर सिंह के नेतृत्व में बनाया गया है। इसमें नगर शिक्षा अधिकारी, बीईओ तिलहर और पुवायां को शामिल किया गया है। दो नंबर सचल दल का नेतृत्व डीआईओएस हरिवंश कुमार करेंगे। उनके साथ जीआईसी व जीजीआईसी पुवायां के प्रधानाचार्य रहेंगे। सचल दल नंबर तीन में डीएमओ मोहम्मद खालिद व सर्वे वक्फ निरीक्षक रहेंगे।